पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

Punjab media news : पंजाब सरकार द्वारा आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला आदेशों के तहत पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना में 7 प्रमुख पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के दौरान महानगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद करना है।

लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात किए गए नए अधिकारियों का वेरवा इस तरह है। आई.पी.एस. अरविंद मिना को डी.सी.पी. लॉ एंड आर्डर लगाया गया है। आई.पी.एस. धारावार्थ साई प्रकाश को ए.डी.सी.पी. (3), परमजीत सिंह को डी.सी.पी. (स्पैशल ब्रार्च), आलम विजय सिंह को डी.सी.पी. (सिटी), संदीप कुमार एडीसीपी (ऑपरेशन) और (पी.बी.आई.) लगाया गया है। इसके साथ ही सुखविंदरपाल सिंह को एडीसीपी (टै्रफिेक) और रूपिंदर कौर भट्टी को एडीसीपी (क्राइम) लगाया गया है।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
डी.जी.पी. गौरव यादव ने नए पदभार संभालने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं, संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखें और ट्रैफिक व क्राइम नियंत्रण पर विशेष फोकस करें। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप महानगर में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

पंजाब की लोकसभा सीटों पर घमासान

27 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान!