Punjab media news :जिले में दिन दिहाड़े बड़ी घटना सामने आई है। मोगा जिले में सरगर्म वाहन चोरों की तरफ से दिन दिहाड़े दाना मंडी मोगा में से एक बोलैरो गाड़ी चोरी करके ले जाने का मामला सामने आया है।इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार जगविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में वजीर सिंह निवासी गांव पुरानेवाला ने कहा कि उसने 9 दिसम्बर को दाना मंडी मोगा में सड़क के किनारे अपनी बोलैरो गाड़ी खड़ी की थी, जब वह वापस आया, तो अज्ञात चोर गाड़ी लेकर फरार हो गया, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ने कहा कि वह इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हें, जल्दी ही काई सुराग मिल जाने की संभावना है।
दाना मंडी में दिन दिहाड़े बड़ी घटना



GIPHY App Key not set. Please check settings