पंजाब में बड़ी गैंगवार!

Punjab media news :

अबोहर तहसील कॉम्प्लेक्स की कार पार्किंग में तारीख भुगतने आए नौजवानों पर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जबकि घायल युवकों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, गोलू पंडित के पुत्र अवनीश पुजारी, निवासी पुरानी फाजिल्का रोड, जोहड़ी मंदर, अबोहर, अपने दोस्तों के साथ तहसील कॉम्प्लेक्स में सुनवाई में शामिल होने आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते कार पार्किंग में गोलियां चला दीं और फरार हो गए। गोलीबारी में गोलू पंडित और उसके दोस्तों को भी चोटें आईं। अवनीश पुजारी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने हमले का आरोप गगी लाहौरिया नामक युवक पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

दाना मंडी में दिन दिहाड़े बड़ी घटना

पंजाब में बंद रहेंगे शराब के ठेके!