AK 47 सहित हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

AAR KAY

Punjab media news : सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला के गांव हरड़ खुर्द के पास एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात बीएसएफ को एक विशेष खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 117वीं बटालियन के जवानों ने थाना अजनाला, अमृतसर देहात के अंतर्गत गांव हरड़ खुर्द में सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बरामद हथियारों में एक AK-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 पिस्तौल मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस शामिल हैं। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फिलहाल 117वीं बटालियन की हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार किस उद्देश्य से इकट्ठे किए गए थे और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं, बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आंधी-तूफान को लेकर 3 दिन का Yellow Alert

Heroin समेत नशा तस्कर गिरफ्तार