आंधी-तूफान को लेकर 3 दिन का Yellow Alert

Punjab media news : पंजाब में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली और कई जिलों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 19 से 21 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।इसके बावजूद पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और बदलेगा तथा बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अमृतसर में बड़ा हादसा