जानें आज का राशिफल और उपाय

Know today’s horoscope and remedies

AAR KAY

Punjab media news :मेष राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

वृषभ राशि

व्यावसायिक मामलों के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल करके जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी व गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए किए गए रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरों से सहायता लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विरोधी परास्त होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फली भूत होगा। अपने रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। गलत निर्णय कष्टदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

रिश्तेदारों के लिए किए गए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख में होगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र मे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शारीरिक कष्ट की संभावना है। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पड़ोसी से झगड़ा या विवाद ना करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा अथवा देशाटन की संभावना है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

रिश्वतखोरी के मामले में हेड कांस्टेबल पर Action

पंजाब पुलिस ने की यह बड़ी पहल