पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तरनवीर सिंह उर्फ तनु पुत्र तजिंदर सिंह निवासी कोट सिद्दीकी, जालंधर ने चिल्ड्रन पार्क के नजदीक इलाके में गोलियां चलाई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्वप्न शर्मा ने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध 32 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस तथा एक कैलिबर का एक कारतूस बरामद किया।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एफ.आई.आर. संख्या 04 दिनांक 27.01.2025* पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 05, जालंधर में असला एक्ट की धारा 25(1)(बी), 54 और 59 के तहत दर्ज किया गया था। स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पहले ही तीन मामले दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और यदि कोई विवरण होगा तो बाद में सांझा किया जाएगा।
Jalandhar : अवैध हथियार सहित एक काबू
Jalandhar: One arrested with illegal weapon



GIPHY App Key not set. Please check settings