जालंधर में 13 साल की लड़की की ह/त्या का मामला

Punjab media news : पारस एस्टेट बस्ती पीरदाद लैदर काम्पलैक्स रोड बस्ती बावा खेल में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या करने के आरोपी बस ड्राइवर हरमिंदर सिंह को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज करवाने के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया।

थाना प्रमुख जयइंद्र सिंह एस.एच.ओ. ने बताया कि आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को मंगलवार सुबह माननीय अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि नाबालिग लड़की के कत्ल को लेकर उससे और पूछताछ की जा सके। हालांकि आरोपी हैप्पी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस के समक्ष यह बात कह दी है कि उसने ही गला घोंटकर लड़की का कत्ल किया है और वह तब तक उसका गला दबाता रहा जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। आरोपी हरमिंदर सिंह को घटना वाले दिन ही पारस एस्टेट के निवासियों ने खुद ही काबू कर लिया था और उसकी जमकर छित्तर परेड की थी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि एकत्रित हुई लोगों की भीड़ तो हरमिंदर सिंह को मौके पर ही आग लगाकर जान से मार देना चाहती थी लेकिन थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने भारी मशक्कत कर उसे लोगों से छुड़वाया और थाने ले गई। आरोपी एक निजी स्कूल की बस का ड्राइवर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

How to Compare Casino Welcome Bonuses: Expert Overview

जालंधर: आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात