जालंधर: आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात

Punjab media news ; मोहल्ला रामगढ़िया में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2 बजे 6 अज्ञात हमलावरों ने मोहल्ला रामगढ़िया निवासी अलावलपुर परमजीत सिंह पुत्र हरिदास, गौरव कुमार पुत्र परमजीत, राजिंदर कौर, विक्की कुमार पर हथियारों से हमला कर दिया। 6 हमलावर घर की चार दीवारी फांदकर घर में घुसे और परिवार के इन सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

 

पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर हमलावर भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में पुलिस चौकी इंचार्ज अलावलपुर के ए.एस.आई. परमजीत सिंह का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार पर हुए हमले के बारे में उनका कहना है कि यह रंजिश का मामला लग रहा है। शहर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। गौरतलब है कि कुछ सी.सी.टी.वी. कैमरों में हमलावर पैदल आते हुए दिखे हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में 13 साल की लड़की की ह/त्या का मामला

अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र का पर्दाफाश