Jalandhar : 9 कमर्शियल प्रापर्टियां सील

Jalandhar: 9 commercial properties sealed

Punjab media news ; नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस न बनवाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में 9 कमर्शियल प्रापर्टियों को सील कर दिया। उक्त प्रापर्टियां मुख्य लोकेशन पर स्थित है और महंगे दामों वाली संपत्तियां है। निगम की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से संचालित हो रही संपत्तियों पर शिकंजा कसना और बकाया कर वसूली को सुनिश्चित करना है।नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर, असिस्टैंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा के दिशा निर्देशों पर हुई इस कार्रवाई में लाइसैंस ब्रांच द्वारा शहर में करोड़ों रुपए मूल्य की प्रापर्टियां सील की गई। सुपरिंटैंडैंट ममता सेठ की अगुवाई में लाइसैंस ब्रांच के इंस्पैक्टर कुलविंदर सिंह नागरा, विजय कुमार, सोनू सौंधी, दीपक कुमार, गोबिंद राय, करमवीर की टीम ने बिना लाइसैंस के चल रही 9 संपत्तियों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की विभिन्न साइट्स को नोटिस जारी किया जा रहा है, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। ऐसे में निगम को कड़े कदम उठाने पड़े। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी तरह के अवरोध से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन संपत्तियों पर टैक्स बकाया है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। सोमवार से इस अभियान को और तेज किया जाएगा। वहीं, इस मौके 58000 रुपए की टैक्स वसूली भी हुई।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

किसानों और केंद्र के बीच अगले दौर की वार्ता

जालंधर : नई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज