जालंधर : 8 पार्षदों को कांग्रेस से किया निष्कासित

punjab media news : पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने बठिंडा नगर निगम के 8 पार्षदों कमलजीत कौर, ममता सैनी, पुष्पा रानी, कुलविंदर कौर, राजरानी, कमलेश मेहरा, नेहा व सुरेश कुमारको पार्टी से निष्ष्काषित कर दिया है। इन सभी पार्षदों पर आरोप था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हितों के खिलाफ जाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दिया था।

अवतार हैनरी ने बताया कि यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब बठिंडा नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर अशोक कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने पार्षदों को पार्टी लाइन के अनुसार वोट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद 8 कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डाल दिया, जबकि 4 पार्षद वोटिंग से जानबूझकर गैरहाजिर रहे। इस घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नगर निगम पार्षदों ने मिलकर पार्टी हाईकमान को लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई थी।अवतार हैनरी ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित 8 पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा। जिनमें से 6 पार्षदों ने अपना पक्ष लिखित रूप में भेजा, लेकिन हैनरी ने उन जवाब को अस्वीकार करते हुए कहा कि ये जवाब संतोषजनक नहीं हैं और कांग्रेस पार्टी की मूल भावना और निष्ठा के खिलाफ हैं। जिसके बाद अवतार हैनरी ने कड़ा निर्णय लेते हुए सभी 8 पार्षदों को आगामी 5 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शराब कांड में 4 अफसर निलंबित

आपका राशिफल- 15 मई, 2025