punjab media news : मजीठा शराब कांड में पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 4 अफसरों को सस्पैंड कर दिया है। उक्त जानकारी डी.आई.जी. सतिंदर सिंह ने दी है।मीडिया से बातचीत करते हुए डी.आई.जी. सतिंदर सिंह ने बताया कि अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है, जिसमें से 2 दिल्ली से गिरफ्तार हुए है जबकि 2 आरोपियों को तालाश जारी है। यह भी पता चला है कि इसके तार दिल्ली से जुड़े हुए है, जहां से मिथेनॉल मंगवाई जाती थी। आज पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी तांकि और भी खुलासे हो सके। बता दें कि मजीठा शराब कांड में अब तक करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
शराब कांड में 4 अफसर निलंबित



GIPHY App Key not set. Please check settings