पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर

Punjab media news : दीवाली के त्योहार पर पटाखों के अस्थायी खोखे लगाने के लिए लोगों ने आवेदन भरना शुरू कर दिया है, लेकिन जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस बार भी पटाखों के खोखे ब्लैक होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में एक्सपलोसिव विभाग की तरफ से 29 लोगों को पटाखों की मैन्यूफैक्चकिंग करने व बिक्री करने के लिए पक्के लाइसेंस जारी किए गए हैं।

लगभग एक दर्जन लाइसेंसी पटाखा कारोबारी अन्य जिलों में भी शिफ्ट हो चुके हैं, लेकिन रैड क्रॉस दफ्तर में सोमवार शाम तक 549 लोगों ने खोखों के आवेदन के लिए पर्ची कटवाई है रैड क्रॉस को इससे लगभग 11 लाख रुपए का दान बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मिल चुका है, क्योंकि प्रति पर्ची 2 हजार रुपये फीस रखी गई है लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि आखिरकार सैकड़ों की संख्या में आवेदन कौन जमा करवा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बार भी ऐसे लोग पटाखों के खोखों के लिए आवेदन जमा करवा रहे हैं, जिनका पटाखों के कारोबार के साथ दूर-दूर का भी कोई नाता नहीं है। आपको बता दें कि आज फार्म भरने का आखिरी दिन और 1 को लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार

माँ की खोज आत्मज्ञान की यात्रा