पंजाब में अवैध पटाखा कारोबार का पर्दाफाश

Punjab media news : धूरी पुलिस ने अवैध रूप से बन रहे छोटे पटाखों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने बताया कि संगरूर पुलिस द्वारा चलायी जा रही ‘माफिया और अपराधियों के खिलाफ’ मुहिम के तहत डी.एस.पी. धूरी, दमनबीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पैक्टर करणवीर सिंह की टीम ने गांव भसौड़ में बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से पटाखे बनाने वाले व्यक्ति को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, 19 सितम्बर को सहायक थानेदार ओंकार सिंह और इंचार्ज चौकी रणीके को सूचना मिली कि फियाज खान, पुत्र फैज खान, निवासी पोखरा मोहल्ला, हाजीपुर, जिला वैशाली, बिहार, पिंड भसौड़ में बंद पड़े पोल्ट्री फार्म का उपयोग अवैध तरीके से छोटे पटाखे बनाने के लिए कर रहा है। इसके अलावा उसके कब्जे में भारी मात्रा में पटाखों की पेटियां और पोटाश रखी गई थीं।सूचना के आधार पर मुकद्दमा संख्या 226 दिनांक 19.9.2025 के तहत धारा 287, 288 बी.एन.एस. थाना सदर धूरी में दर्ज किया गया। पुलिस ने फियाज खान को काबू कर उसके कब्जे से पटाखे, पोटाश और बारूद बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भयानक आग में दहली लुधियाना की ये मार्केट

जालंधर : इन ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द