पठानकोट में भीषण सड़क हादसा

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने निजी कंपनी की बस में आग लगा दी। घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी की एक बस जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने बस को किया आग के हवाले
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे बस पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल- 20 जुलाई 2026

किसान संगठनों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलान