गैस सिलैंडर संकट जारी

गैस सिलैंडर संकट जारी

Punjab media news : घरेलू और कमर्शियल गैस सिलैंडरों का संकट लगातार बना हुआ है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। अमेरिका और ईरान के बीच किसी प्रकार का ठोस समझौता नहीं होने से गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है और बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर सिलैंडरों की कमी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें समय पर घरेलू गैस सिलैंडर नहीं मिल रहे, जबकि कमर्शियल सिलैंडरों की भी भारी कमी बनी हुई है। कई जगहों पर ब्लैक में सिलैंडर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

होटल, ढाबा और छोटे कारोबारी भी इस संकट से प्रभावित हैं। व्यापारियों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है और खर्च लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। उपभोक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि गैस सप्लाई को जल्द सामान्य बनाया जाए और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कई परिवारों को खाना बनाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गैस खत्म होने के बाद नया सिलैंडर मिलने में कई दिन लग रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बाहर से खाना मंगवाना पड़ रहा है या वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में गैस की कमी ने घरेलू व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित कर दी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नाके पर काबू किए 2 शातिर चोर

नाके पर काबू किए 2 शातिर चोर

जालंधर में आग का कहर

जालंधर में आग का कहर