मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का आज तड़के निधन हो गया

Punjab media news :मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का आज तड़के निधन हो गया। वह 87 साल के थे। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। मनोज कुमार के निधन की जानकारी उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को दी। भारी मन से कुणाल ने कहा, “मेरे पिता मनोज कुमार का आज सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे लेकिन उन्होंने हर बाधा का डटकर मुकाबला किया। भगवान की कृपा और साईं बाबा के आशीर्वाद से उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल होगा। सिया राम।”

पंजाब से हैं गहरा नाता 
बता दें कि मनोज कुमार का पंजाब से गहरा नाता रहा है। क्योंकि उनका जन्म पंजाब के जिला अमृतसर में हुआ था। जी हां, 24 जुलाई, 1937 को अमृतसर (पंजाब) में हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में हुआ था। परिवार विभाग के दौरान वह 10 साल के थे, जब वह परिवार सहित दिल्ली चले गए थे। यहां आकर ही उन्होंने दिग्गज दिवगंत स्टार दिलीप कुमार, अशोक कुमार और कामिनी कौशल के प्रति अपनी तारीफ से प्रेरित होकर, खासतौर से फिल्म ‘शबनम’ में दिलीप कुमार के किरदार के बाद, अपना स्क्रीन नाम ‘मनोज कुमार’ अपना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने वाले 6 गिरफ्तार

आपका राशिफल- 4 अप्रैल, 2025