Punjab media news : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,48,000 रुपए जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 1,49,500 रुपए थी। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,37,640 रुपए पर आ गया, जो एक दिन पहले 1,39,040 रुपए था। वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिली। बुधवार को चांदी का भाव 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 2,35,800 रुपये प्रति किलोग्राम था।उधर, MCX पर सोने का भाव 2129 रुपए टूटकर 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी में 3015 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,22,819 रुपए पर कारोबार कर रही है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings