Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Digvijay Rathee ने किए 3 खुलासे

Punjab media news : बिग बॉस 18′ के घर से हाल ही में दिग्विजय राठी के एविक्शन के बाद उनके फैंस काफी नाराज हो गए थे। दिग्गी गैंग काफी गुस्से में भी है क्योंकि उनका एविक्शन घरवालों के वोटों के आधार पर किया गया लेकिन जनता को मौका ही नहीं दिया गया उन्हें बचाने या फिर वोट आउट करने का। ऐसे में दिग्विजय राठी ने अपने सभी फैंस के लिए बेघर होने के बाद लाइव किया, जिसमें उन्होंने काफी कुछ कहा है। क्या कुछ कहा है दिग्विजय राठी ने, चलिए आपको बताते हैं।

दिग्विजय राठी ने अपने लाइव में कहा कि बिग बॉस के घर में उनकी सबसे बड़ी गलती ये रही कि वो बहुत ही सच्चे थे। बस यही कारण बन गया उनके एविक्शन का। दिग्विजय राठी ने वैसे तो अपने लाइव में अपने सभी फैंस से बार-बार बस एक ही बात कही कि वो सब परेशान ना हों क्योंकि दिग्विजय जहां पर भी हैं, काफी खुश हैं। दिग्विजय ने कहा कि मैं अपने स्पेस में काफी खुश हूं दोस्तों। मुझे यहां काफी अच्छा लग रहा है।जब दिग्विजय बिग बॉस के घर में थे तो बाहर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। उनके रिलेशनशिप को लेकर कई लोग बातें कर रहे थे। उन्नति तोमर के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे थे। उन्नति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिग्विजय से ब्रेकअप का ऐलान भी किया था। इन सभी बातों पर दिग्विज ने सीधे-सीधे रिएक्ट तो नहीं किया लेकिन बोले कि मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर जो कुछ भी चल रहा है मैं उस पर कुछ भी नहीं कहूंगा। आप सब को पता है कि मैं कैसा हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। इतना ही नहीं दिग्विजय ने तो यहां तक कह दिया कि कुछ लोग मेरे नाम पर बहुत फुटेज लेने की कोशिश कर रहे थे बाहर, ये मुझे अब पता चला है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Punjab-Media-News

जालंधर में जारी हुए सख्त ऑर्डर