डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल का ऐलान

Punjab media news : Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto से आर्डर करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में Gig and Platform Service Workers Union (GIPSWU) ने शनिवार को 5 घंटे के सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके दौरान हजारों डिलीवरी पार्टनर अपने-अपने ऐप्स को बंद रखेंगे। इस वजह से Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto जैसी बड़ी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है और ग्राहकों को ऑर्डर मिलने में देरी या सेवा बाधित होने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर भड़के Gig Workers
GIPSWU ने कहा कि हाल ही में लगभग ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने पहले से ही महंगाई और कम कमाई से जूझ रहे डिलीवरी कर्मियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। संगठन के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर उनकी रोज़ की कमाई पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें ज्यादा खर्च करके भी कम बचत मिल रही है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत लगभग ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनावों के बीच हुई है।

करीब 1.2 करोड़ Gig Workers प्रभावित होने का दावा
यूनियन ने चेतावनी दी है कि देश में लगभग 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स इस महंगाई से प्रभावित हो सकते हैं, जो मुख्य रूप से बाइक और स्कूटर के जरिए डिलीवरी का काम करते हैं। बढ़ती ईंधन लागत के कारण उनकी आय लगातार घट रही है।

महिलाओं और डिलीवरी पार्टनर्स पर ज्यादा असर
GIPSWU की अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि यह fuel price increase उन लोगों के लिए सीधा झटका है जो पहले से ही महंगाई, गर्मी और लंबे काम के घंटों से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कई डिलीवरी पार्टनर 10 से 14 घंटे तक लगातार काम करते हैं, लेकिन खर्च बढ़ने के कारण उनकी आय घटती जा रही है।
यूनियन ने यह भी कहा कि महिलाओं सहित कई गिग वर्कर्स पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

कूड़े के ढेर में धमाका

जालंधर के रैणक बाजार में भीषण आग