जालंधर में निगम की चेतावनी

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

punjab media news : नगर निगम के मॉडल टाऊन के वार्ड नंबर 33 को शहर का पहला मॉडल वार्ड बनाने के फैसले पर अमल शुरू हो गया है। पार्षद अरुण अरोड़ा ने इस दिशा में कदम उठाते हुए वार्ड में खाली पड़े प्लॉटों और बंद दुकानों की सूची तैयार की है, जहां कूड़ा-कर्कट और गंदगी जमा है। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉटों और बंद दुकानों के सामने सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, प्लॉटों के अंदर की सफाई मालिकों को खुद करानी होगी। यदि 15 दिन में सफाई नहीं हुई, तो यह सूची नगर निगम को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद चालान काटे जाएंगे। पार्षद अरुण अरोडा ने मॉडल टाउन मार्केट में लंबे समय से बंद पड़ी एक दुकान के सामने सफाई करवाकर इस अभियान की शुरुआत की.

– गली, सड़क या पार्क में गंदगी फैलाने पर पहली बार 1,000 रुपये, दूसरी बार 2,000 रुपए का जुर्माना।
– प्राइवेट खाली प्लॉट में गंदगी फेंकने पर 1,000 से 2,000 रुपए।
– खाली प्लॉट में गंदगी मिलने पर पहली बार 25,000 रुपए, इसके बाद 50,000 से 1 लाख रुपए तक का जुर्माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर: थाने के एसएचओ समेत 2 पुलिसकर्मी निलंबित

पंजाब DGP के अधिकारियों को सख्त आदेश