पुलिस और निहंगों के बीच झड़प

Clash between police and Nihangs

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

अमृतसर में पुलिस और निहंगों के बीच तीखी झड़प होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा उस समय हुआ जब पुलिस के दिवंगत अधिकारी सुबा सिंह का भोग समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में भारी संख्या में संगत और पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन अचानक माहौल तब बिगड़ गया जब दमदमी टकसाल के नेता भाई रणजीत सिंह, सिख स्टूडेंट फेडरेशन (भिंडरावाले) और कई निहंग जत्थेबंदियां वहां पहुँच गईं और कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया।

निहंग जत्थेबंदियों ने समारोह स्थल पर पहुंचते ही “सुबा सिंह मुर्दाबाद” और “संदीप सन्नी जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबा सिंह जैसे पुलिस अधिकारी अतीत में सिख नौजवानों के कत्लेआम में शामिल रहे हैं और हजारों परिवारों को दर्द दिया है। निहंगों का कहना था कि इतिहास ऐसे पुलिस अधिकारियों को कभी माफ नहीं करेगा। वहीं नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। पुलिस ने हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन निहंगों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हालात बिगड़ने लगे। स्थिति गंभीर होती देख पुलिस प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया। इसके बाद कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और कार्यक्रम स्थल पर सख्त सुरक्षा तैनात कर दी गई।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

iPhone 17 खरीदकर पछता रहे यूजर्स

आपका राशिफल- 29 सितंबर, 2025