कनाडा का बिश्नोई गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Punjab media news : कनाडा ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी आपराधिक गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। बिश्नोई गैंग हत्या, फिरौती, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी जैसे मामलों से भारत और विदेशों में जुड़ा रहा है।कनाडा सरकार के इस फैसले के बाद वहां बिश्नोई गैंग से जुड़ी कोई भी संपत्ति–चाहे नकदी हो, वाहन हों या अचल संपत्ति –जब्त या फ्रीज़ की जा सकेगी। इससे वहां की कानून-व्यवस्था एजेंसियों को गैंग के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने का अधिकार मिल गया है। अब बिश्नोई और उसके गिरोह के सदस्यों पर आतंकवाद की फंडिंग से जुड़े मामलों सहित तमाम अपराधों में और सीधे तौर पर शिकंजा कसना आसान होगा।बता दें कि बिश्नोई गैंग भारत से संचालित होता है और इसके मुखिया लॉरेंस बिश्नोई पर आजकल बेशक जेल में बंद है, लेकिन उस पर आरोप है कि वह जेल से मोबाइल फोन के जरिए गैंग की गतिविधियों को नियंत्रित करता है और केवल भारत ही नहीं कनाडा में भी कई आपराधिक गतिविधियों में उसकी गैंग का नाम शामिल है, जिसके चलते कनाडा ने उक्त एक्शन लिया है। लारैंस के खिलाफ पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, फिरौती, व अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा

पंजाब में इस तारीख से करवट लेगा मौसम