Punjab media news : जिले में ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर सामने आई है। आरोपी की पहचान करण निवासी गांव झंझोटी के रूप में हुई है। ASI जसवंत सिंह को गोली मारने वाले आरोपी करण को पुलिस हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके लेकर पहुंची थी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने राजासांसी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। लेकिन इस संबंधी पुलिस अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।
पूरा मामला:
आपको बता दें कि, गत 11 सितंबर को राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्रेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह आरोपी ने गोली चला दी जोकि उनके सिर पर लगी। इस दौरान ASI जसवंत सिंह बाइक पर जा रहे थे, जिन्हें पीछे आ रहे आरोपी ने गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान गोली पगड़ी को से पार होते हुए उनके सिर को छूकर निकल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी करण को गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। अभी पुलिस पूछताछ जारी थी कि हथियार की रिकावरी के लिए जाते समय वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings