अमृतसर में एक और मुठभेड़

Punjab media news : पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस ने पिछले 72 घंटों में लगातार तीसरा एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की है, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 1 बदमाश को घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। आरोपियों की पहचान जसकीरत सिंह उर्फ साहिल और अनमोल बूटा सिंह के रूप में है, जिन्हें पुलिस ने लूट के मामले में पहले से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जसकीरत सिंह ने वारदात में इस्तेमाल की गई ऑस्ट्रिया निर्मित Glock पिस्टल को एक गुप्त स्थान पर छिपा दिया था। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर हथियार बरामद करने पहुँची, लेकिन तभी अचानक हालात बदल गए। जैसे ही पुलिस टीम उसके बताए स्थान पर पहुंची, आरोपी जसकीरत ने छिपाई हुई पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की अचानक घटना से टीम में अफरा-तफरी मच गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ है। दूसरे आरोपी अनमोल बूटा सिंह को भी पुलिस ने घटना के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेशी गैंगस्टर गुरदेव जैसल के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में अपराध को अंजाम दे रहे थे। गैंगस्टर जैसल कनाडा से संचालित एक सक्रिय संगठित अपराध गिरोह से जुड़ा बताया जाता है, जो पंजाब में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। पहले भी कई अपराधों में शामिल थे दोनों आरोपी जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी जसकीरत और अनमोल पहले भी तरनतारन और लोपोके में कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab: रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

आज का राशिफल 22 नवंबर, 2025