
Punjab media news ::लुधियाना की जेल में बंद एक हवालाती से तलाशी के दौरान 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है
पुलिस जांच अधिकारी देविंदर पाल ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, जेल में बंद हवालाती विजय कुमार की गार्द द्वारा तलाशी ली गई थी। इस दौरान उसकी पेंट की जेब से क्रीम रंग का 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपी हवालाती को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके पास नशीला पदार्थ कहां से आया था।











GIPHY App Key not set. Please check settings