Punjab media news : हाजीपुर पुलिस स्टेशन में विदेश कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि पवन कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी पनखूह द्वारा एस.एस.पी. होशियारपुर को शिकायत दी गई थी कि भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र हरभजन सिंह और हरभजन सिंह निवासी ढाडेकटवाल ने उनके बेटे मनजीत सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर उनसे 11,65,015 रुपये की ठगी की है।
इस मामले की गंभीरता से जांच डी.एस.पी. मुकेरियां द्वारा की गई। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को सौंपी गई, जिसके बाद एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस ने भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी और उनके पिता हरभजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।















GIPHY App Key not set. Please check settings