AAP पार्षद के पति से मांगी 2 करोड़ की फिरौती

Punjab media news : मोहाली के गांव बलियाली में वार्ड नंबर-45 की मौजूदा पार्षद के पति से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव बलियाली निवासी गुरप्रीत सिंह चहल ने थाना बलौंगी पुलिस को शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है और उसकी पत्नी वार्ड नंबर-45 से मौजूदा पार्षद है। वह अपनी पत्नी के राजनीतिक और अन्य कामकाज खुद संभालता है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर गांव बलियाली क्षेत्र में उसकी 11 एकड़ पुश्तैनी जमीन है, जिसकी देखभाल वह अपने बेटे के साथ करता है। गुरप्रीत सिंह के अनुसार, 4 अक्टूबर को वह फेज-9 स्थित हॉकी स्टेडियम में मैच देख रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन उसने कॉल काट दी। कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया। उसने कॉल उठाई, लेकिन दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई, जिसके बाद उसने फोन काट दिया।

शिकायत में आगे बताया गया कि शाम करीब साढ़े 6 बजे एक अन्य नंबर से भी व्हाट्सएप कॉल आई, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। कुछ मिनट बाद उसके बेटे ने फोन कर बताया कि उसे भी विदेशी नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे पूछा कि क्या वह गुरप्रीत चहल का बेटा बोल रहा है। बेटे के हां कहने पर कॉल करने वाले ने कहा कि उसका पिता बार-बार फोन काट रहा है। इसके बाद फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरजू बताते हुए गुरप्रीत के बेटे को धमकी दी कि वह अपने पिता से 2 करोड़ रुपये तैयार रखने के लिए कहे। रकम न देने पर उसके पिता को जान से मार दिया जाएगा। बेटे ने यह धमकी मिलने के बाद कॉल काट दी और संबंधित नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद गुरप्रीत सिंह चहल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरजू समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बठिंडा में सरेआम कत्ल से दहशत

परविंदर झोटा का PGI में पोस्टमार्टम शुरू