बठिंडा में सरेआम कत्ल से दहशत

Punjab media news : बठिंडा जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ हमलावरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। अदालत में पेशी भुगतने जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर पहले उसकी कार रुकवाई गई और फिर जान बचाकर भागे युवक का खेतों तक पीछा किया गया। वहां हमलावरों ने कुल्हाड़ी और अन्य तेजधार हथियारों से उसके सिर पर इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए और युवक का शव खेतों में पड़ा रह गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे करीब डेढ़ साल पुरानी हत्या का बदला लेने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान हरियाणा के सिरसा जिले के गांव मसीतां (डबवाली) निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि कुलदीप अपनी ऑल्टो कार (HR 94 2706) में अपने साथी के साथ तलवंडी साबो अदालत में पेशी भुगतने जा रहा था, लेकिन अदालत पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 नवंबर को सुबह करीब 11:45 बजे कुलदीप सिंह जब बठिंडा-डबवाली रोड पर गांव पथराला के नजदीक पहुंचा तो एक अन्य कार में सवार तीन लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर हमलावरों ने उसकी कार रुकवा ली। खतरे को भांपते हुए कुलदीप कार से उतरकर अपनी जान बचाने के लिए गांव पथराला निवासी गुरदीप सिंह पुत्र दान सिंह के खेतों की तरफ भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

खेतों में पहुंचते ही आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और कुल्हाड़ी तथा अन्य तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। उसके सिर पर लगातार कई वार किए गए। हमले इतने घातक थे कि कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।

इस हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी करीब डेढ़ साल पुरानी एक हत्या से जुड़ती दिखाई दे रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक कुलदीप सिंह पर गांव मसीतां निवासी गुरसेवक सिंह की हत्या का आरोप था। बताया जा रहा है कि इस मामले में वह जेल भी गया था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि गुरसेवक सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने कुलदीप को निशाना बनाया। दोनों पक्षों के बीच पहले से पारिवारिक रंजिश और कई मुकदमों को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों और साजिश की पूरी तस्वीर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

युवती समेत छह नामजद, अज्ञात आरोपियों पर भी हत्या का केस
थाना संगत पुलिस ने मामले में एक युवती समेत छह लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में हर्ष सिंह निवासी गांव मसीतां डबवाली, सचिन बिश्नोई निवासी ऐलनाबाद (हरियाणा), सुखबीर सिंह निवासी डबवाली, वीरदविंदर सिंह उर्फ गोरी निवासी डबवाली, सर्बजीत सिंह निवासी डबवाली और सत्ती कौर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। सीआईए और थाना संगत पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट