त्योहारों के सीजन को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट

Punjab media news : त्यौहारों के सीजन की शुरूआत के साथ ही पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। दशहरे, दिवाली और अन्य त्यौहारों के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, फील्ड में सक्रिय रहने और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के नए निर्देश जारी किए हैं।

नवंबर के मध्य तक त्यौहारों का सिलसिला जारी रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा संबंधी तैयारियां मजबूत करने के लिए कहा गया है। त्यौहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। दशहरे और दिवाली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख करते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित न रहने के बजाय फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती, गश्त और सुरक्षा प्रबंधों का नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नशीली गोलियां बरामद

अमृतसर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का पर्दाफाश