जालंधर: काला सिंघीया रोड नहर के पास काॉलोनाजर ने काटी अवैध कॉलोनी सरकार को लगा रहा लाखों का चुना

Punjab media news,जालंधर: सरकार अवैध कॉलोनियां काटने वाले कारोबारी पर शिकजा कसने में नाकाम. बड़े-बड़े दावे करने वाली पंजाब सरकार के दावो की खुली पोल.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काला सिघाया रोड नहर के पास क्रिकेट स्टेडियम की बेकसाईड कॉलोनाजर द्वारा करीब 1 से 2 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी गई है। सरकार के खजाने को भारी भरकम चुना लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध कॉलोनी में छोटे बड़े दोनों तरह के प्लाट काटे गए हैं। कुछ प्लाटों की बिक्री हो चुकी है और कुछ प्लाटों की बिक्री होने वाली है। जानकारी के अनुसार कॉलोनाजर इतना शातिर है कि आसपास लोगों को कह रहा है, यह कॉलोनी पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार काटी गई है। जबकि यह कॉलोनी पूरी तरह से अवैध रूप से काटी गई है। कॉलोनाइजर आम जनता के खून पसीने की कमाई दोनों हाथों से लूट रहा है।भोले भाले शहर वासी कॉलोनाजर की बातों में आकर इस अवैध कॉलोनी में प्लाट खरीद रहे हैं। शातीर कॉलोनाइजर दोनों हाथों से चांदी लूट रहा है। सरकार को भी चूना लगा रहा है।

आसपास के लोगों का कहना है कि इस कॉलोनाइजर की ऊपर तक पहुंच है। यह आदमी बिना रोक-टोक अवैध कॉलोनी में प्लाट बेच रहा है। अब देखना यह है कि पुडा अधिकारी इस बन रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करेंगे या यूं ही मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहेंगे। यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

इस मामले में जब पुडा अधिकारी से बात करनी चाहिए तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पनीर बनाने वाली यूनिट पर Raid