पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी

Punjab media news : गुरदासपुर के मोहल्ला शिव नगर निवासी एक व्यक्ति से उसके बेटे को पुलिस विभाग में भर्ती करवाने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी गुरदासपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच अधिकारी हेम राज ने बताया कि शिव नगर निवासी बलविंदर मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे राघव को पुलिस विभाग में भर्ती करवाने का भरोसा देकर करम सिंह निवासी गुरदासपुर और शाम लाल निवासी बहरामपुर रोड ने उससे 3 लाख रुपये लिए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पैसे लेने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके बेटे को पुलिस में भर्ती नहीं करवाया। इसके साथ ही पैसे भी वापस नहीं किए गए। इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत की उप कप्तान पुलिस सिटी गुरदासपुर द्वारा जांच की गई। जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मंगलवार को सोना-चांदी के दाम में फिर उछाल