25 करोड़ की हेरोइन और 1.5 किलो ‘आइस’ जब्त

Punjab media news : बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने सीमावर्ती इलाके काहनगढ़ की बी.ओ.पी. के आर्मी धुस्सी के नजदीक 25 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की है। जानकारी के अनुसार मौके पर एक महिला व एक तस्कर भी देखे गए जो मौके से फरार हो गए। उनके पास एक पोलिथिन का बैग था जिसको वे मौके पर छोड़ गए। इस बैग में से हैरोइन के 9 पैकेट मिले।

इस मामले में संबंधित पुलिस थाना की तरफ से भी एक पुराने तस्कर पर पर्चा दर्ज किया गया है जबकि महिला की तलाश जारी है। दोनों एक स्कूटर पर सवार होकर आए थे। बता दें कि इससे पहले भी एक मामले में हेरोइन की खेप के साथ एक इलैक्ट्रिक स्कूटी जब्त की गई थी जिसकी अभी तक जांच जारी है।

रौड़ांवाला खुर्द में 1.5 किलो ‘आइस’ ड्रग जब्त

बी.एस.एफ. की टीम ने सीमावर्ती गांव रौड़ांवाला खुर्द के इलाके में 1.5 किलो आइस ड्रग का पैकेट जब्त किया है। यह पैकेट भी ड्रोन के जरिए फैंका गया था लेकिन तस्करों के हाथ लगने की बजाय बी.एस.एफ. के हाथ लग गया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी

जालंधर स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर लूट की कोशिश