नशे के खिलाफ पुलिस व प्रशासन का संयुक्त Action

Punjab media news : शहर को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के मकसद से पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोल दिया है। शहर में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री व तस्करी पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने विभिन्न इलाकों में स्थित मेडिकल स्टोर्स और दवा की दुकानों पर औचक निरीक्षण का व्यापक अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के इस कड़े एक्शन से नियमों की अनदेखी करने वाले कैमिस्टों में हडक़ंप मच गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, नशे के खात्मे और समाज को सुरक्षित वातावरण देने के लिए यह संयुक्त अभियान चलाया गया है। पुलिस अधिकारियों, ड्रग इंस्पेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर शहर के विभिन्न बाजारों और संवेदनशील इलाकों में स्थित मेडिकल शॉप्स पर एक साथ दबिश दी गई। जांच टीमों ने मेडिकल स्टोर्स पर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल की गई। चिकित्सकों की पर्ची के बिना बेची जाने वाली दवाओं, विशेषकर दर्द निवारक व नशीले साल्ट वाली गोलियों और सिरप के रिकॉर्ड की जांच की गई। दुकान में मौजूद दवाओं के भौतिक स्टॉक का मिलान सेल-परचेज रजिस्टर और बिलों के साथ किया गया। दुकानों में नियमानुसार क्वालिफाइड फार्मासिस्ट की उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी परखा गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाली किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा की अवैध बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कैमिस्टों को सख्त हिदायत दी कि वे बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी ऐसी दवा न बेचें जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा सकता हो। यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं, अवैध स्टॉक या बिना रिकॉर्ड के दवाएं पाई गईं, तो संबंधित दुकानदार का लाइसेंस तुरंत रद्द कर दुकान सील की जाएगी और एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने कहा कि यह संयुक्त चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मानित

सिविल अस्पताल में नशेड़ियों का आतंक