भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मानित

Punjab media news : वीर श्रेष्ठ काकू अटवाल यूके की ओर से विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेजकर विपन सभरवाल जी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जालंधर: भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से विपन सभरवाल जी को दूसरी बार भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट का चेयरमैन बनने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि युथ सेवा दल के पंजाब प्रधान विजय अटवाल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस मौके पर भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल के पंजाब प्रधान विजय अटवाल, उपप्रधान साहिल वर्मा, उपप्रधान वरुण अटवाल, उपप्रधान काकू अटवाल, विनय अटवाल, अजय गिल, गुरप्रीत सिंह, सुमित राजपूत, सूरज पासवान, रोहित बस्सी, पुनीत अटवाल, राहुल शर्मा, चिराग कपूर, सौरव अटवाल, गौरव मनचंदा, अमित कुमार, टोनी मनचंदा, जानू खोसला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस मौके विजय अटवाल ने कहा कि विपन सभरवाल जी द्वारा भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट की जिम्मेदारी दूसरी बार संभालना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आश्रम की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

वहीं, वीर श्रेष्ठ काकू अटवाल यूके की ओर से विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेजकर विपन सभरवाल जी को दूसरी बार चेयरमैन बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अवैध हथियार, ड्रग मनी व अन्य सामान बरामद