गुरदासपुर जेल में अचनचेत चैकिंग

Punjab media news : जिला पुलिस गुरदासपुर द्वारा आज एस.एस.पी.गुरदासपुर आदित्य के दिशा निर्देश पर डी.एस.पी.सिटी शहबाज सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी जिला जेल गुरदासपुर की अचनचेत चैकिंग की। इस चैकिंग अभियान में सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज दविन्द्र प्रकाश,सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अमनदीप सिंह सहित कुछ अन्य विंग के इंचार्ज तथा 40 से अधिक पुलिस कर्मचारी शामिल हुए।

इस संबंधी एस.एस.पी.आदित्य ने बताया कि यह अचनचेत चैकिंग दोपहर 12 बजे शुरू की गई जो दोपहर 2 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस टीमों ने जेल की सभी बैरकों में पड़े कैदियों के समान,सभी चक्कीयों सहित रसोई,महिला वार्ड व शौचालयों आदि की गहनता से जांच की।
उन्होने बताया कि इस सर्च अभियान का मुख्य लक्ष्य कानून व्यवस्था को बनाए रखना तथा जेल में किसी तरह का अवैध समान न पंहुचे इस बात को यकीनी बनाना था। उन्होने बतायाकि इस सर्च अभियान में जेल से किसी तरह की कौई आपत्तिजनक चीज बरामद नही हुई। एस.एस.पी.ने बताया कि जेल में समय समय पर यह अचनचेत सर्च चलती रहती है तथा उसी अधीन आज यह विशेष सर्च अभियान चलाया गया जिसमें जेल कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिला।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

LADC नीति के विरोध में आंदोलन और तेज