किसान संगठनों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलान

Punjab media news : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित टैक्स-फ्री (कर-मुक्त) व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने देशभर में आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में आज पंजाब भर में किसान संगठन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा फ्री कराएंगे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर गंभीर असर
इस संबंध में जानकारी देते हुए कीर्ति किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह सुल्तानी ने बताया कि किसान संगठन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के घरों और कार्यालयों के बाहर भी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर गंभीर असर पड़ सकता है। किसान संगठनों का आरोप है कि इस तरह के समझौते से बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा होगा, जबकि भारतीय कृषि क्षेत्र और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

आज दोपहर 12 से 3 बजे तक टोल प्लाजा होगा Free
सतबीर सिंह सुल्तानी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न जिलों में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा को टोल-मुक्त रखा जाएगा। इस दौरान किसान आम लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों और प्रस्तावित व्यापार समझौते के संभावित प्रभावों के बारे में जागरूक भी करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेंगे और सरकार पर किसान हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का दबाव बनाएंगे।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पठानकोट में भीषण सड़क हादसा

LADC नीति के विरोध में आंदोलन और तेज