Punjab media news ; पंजाब का युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। नशे से एक नाबालिग युवक की मौत होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के पास झोक हरिहर गांव में सुमित (उम्र 18) की चिट्टे की लत से मौत हो गई है। इस युवक के परिवार ने नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनका बेटा सुमित चिट्टे की लत में पड़ गया था, जिसका इलाज कराया गया था और उसके बाद वह मजदूरी करने जाता था।ड्रग बेचने वाले उसे फिर से अपने साथ ले जाने लगे और लड़कों ने उसे फिर से नशा देना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने कहा कि उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को कई बार नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अर्जी दी थी लेकिन नशा नहीं छूटा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिया जाए। परिवार ने कहा कि उनका बेटा तो चला गया लेकिन दूसरे परिवारों के बच्चे नशे की वजह से बर्बाद नहीं होने चाहिए।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings