Punjab media news : शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक सुनार के घर और दुकान पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सोमवार सुबह करीब 9 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर गुरु का खूह इलाके में रहने वाले कुलवंत सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर और नूरदी बाजार में मौजूद ज्वेलर्स शॉप पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।मौके पर निजी बैंक के कर्मचारियों को भी ईडी ने बुलाया है, ताकि खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा सके। ईडी की इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े कारोबारियों और सियासी नेताओं में भी हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है और ईडी की टीम दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings