सिंगर मास्टर सलीम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में

सिंगर मास्टर सलीम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में

Punjab media news : जालंधर के मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि एक अनोखा वीडियो है, जिसमें उन्होंने अपने सुपरहिट ट्रैक तू बदली सौ बार, असीं इक्क बार नीं बदले को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में मास्टर सलीम, जालंधर के मिमिक्री आर्टिस्ट दीपक तिल्ली के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि गाने के दौरान दीपक तिल्ली उसी गीत को कुत्ते के भौंकने की आवाज में मिमिक्री के जरिए प्रस्तुत करते दिखते हैं, जबकि मास्टर सलीम आगे से गाते हुए दिखाई देते हैं।

हालांकि यह वीडियो मास्टर सलीम के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा नहीं किया गया है, फिर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इसे मज़ेदार प्रयोग बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पर तीखी टिप्पणियां भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि “मास्टर सलीम से यही उम्मीद थी।”

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर व व्यापारिक ठिकानों पर ED की रेड

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर व व्यापारिक ठिकानों पर ED की रेड

किसानों ने नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी

किसानों ने नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी