Canada के गुरुद्वारा साहिब में गरमाया माहौल

Canada के गुरुद्वारा साहिब में गरमाया माहौल

Punjab media news : कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में कमेटी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सरे शहर स्थित गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों के बीच कमेटी के नियंत्रण को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा में एक बैठक चल रही थी, जिसमें मौजूदा कमेटी के सदस्य शामिल थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और कमेटी के नियंत्रण को लेकर विरोध जताने लगे। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। बताया जा रहा है कि यह गुरुद्वारा पहले भी विवादों में रहा है और यहां कमेटी को लेकर तनाव बना हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि 2023 में इसी स्थान की पार्किंग में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई थी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अब पंजाब पुलिस कर्मचारियों को भी मिलेगा Weekly Off!

अब पंजाब पुलिस कर्मचारियों को भी मिलेगा Weekly Off!