Punjab media news : नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम ईंधन (Premium Fuel) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सोमवार रात 12 बजे से लागू हुई नई दरों के मुताबिक प्रीमियम पेट्रोल के दाम में ₹11 प्रति लीटर तक का बड़ा उछाल आया है जबकि प्रीमियम डीजल की कीमतों में भी करीब ₹1.50 की वृद्धि की गई है।
XP100 पेट्रोल: ₹149 से सीधा ₹160 पर पहुंचा
इंडियन ऑयल (IOCL) के सबसे प्रीमियम पेट्रोल XP100 (100 ऑक्टेन) की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। यह पेट्रोल अब ₹149 प्रति लीटर से बढ़कर ₹160 प्रति लीटर हो गया है। यानी सीधे ₹11 की बढ़ोतरी। एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल (Extra Green Diesel) की कीमत भी ₹91.49 से बढ़कर ₹92.99 प्रति लीटर हो गई है।
क्यों बढ़ी कीमतें?
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में अस्थिरता और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। वैश्विक परिस्थितियों के चलते ईंधन के आयात की लागत बढ़ गई है जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings