Punjab media news ; माडल हाऊस में घई बेकरी में स्थित घई बेकरस किचन रैस्टोरैंट में उस समय हंगामा हो गया जब परिवार साथ फास्ट फूड खाने पहुंचा, परिवार के छोटे बच्चे को दी गई कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की बाकी लोगों को जानकारी देने हेतु मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी की जोकि तेजी से फैल रही है।
जानकारी देते हुए सागर सहदेव निवासी कमल बिहार बस्ती पीरदाद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घई बेकरी फास्ट फूड खाने गया था और उसके साथ उसकी माता, पत्नी और 2 छोटे बच्चे थे। जैसे ही बच्चों को घई बेकरी स्टाफ ने कोल्ड ड्रिंक दी तो कांच की बोतल में कीड़े निकले।
सागर सहदेव का कहना था कि बेशक कोल्ड ड्रिंक कम्पनी से आती है। लेकिन इसे बेचने वाले घई बेकरी स्टाफ की जिम्मेदारी नहीं है कि फ्रीज में कोल्ड ड्रिंक रखने से पहले कोल्ड ड्रिंक चैक करे। इस मामले में सेहत विभाग के जिला सेहत अधिकारियों को भी संज्ञान लेने की जरुरत है, ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं घटित न हो सके।
विनित घई ने कहा-पेप्सी का चक्कर
वही इस मामले में घई बेकरी के संचालक विनित गई का कहना था कि पेप्सी वालों का चक्कर अक्सर पड़ा रहता है।2 साल पहले भी पेप्सी बोतल में कोई चीज निकल आई थी। कम्पनी तक शिकायत की थी। एक सवाल के जबाव में जब उन्हें कहा गया कि आप इनका माल न रखो तो उनका कहना था कि कम्पनी के आफिसर आ जाते हैं कि माल रखो। घई ने कहा कि वह आगे से कोल्ड ड्रिंग को चैक करने के बाद ही लेंगे। वहीं अब सवाल उठाता है कि क्या उन्हें अपनी बेकरी में आने वाले ग्राहकों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है?
g


GIPHY App Key not set. Please check settings