पंजाब में भारी खेप के साथ नशा नेटवर्क बेनकाब

पंजाब में भारी खेप के साथ नशा नेटवर्क बेनकाब

Punjab media news : नशा तस्करों के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने एक बार फिर अपना हंटर चलाया है। जमालपुर और लाडोवाल पुलिस के संयुक्त प्रयास और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लावारिस खड़े ट्रक और तीन अन्य लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की है, जिसे शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। इस मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

सब-इंस्पेक्टर दलवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ जमालपुर चौक में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रक नंबर HR64A-5376, जिस पर ‘गिल कैच’ लिखा हुआ है और जिसका अगला हिस्सा (शो) सफेद रंग का है, उसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लदा हुआ है। सूचना मिली कि अज्ञात तस्कर इस ट्रक को जमालपुर इलाके में सप्लाई देने के बाद लाडोवाल क्षेत्र के एक सुनसान (बे-आबाद) इलाके में छिपाकर खड़े हैं। पुलिस ने बिना देरी किए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। वहां मौजूद ट्रक की जब गहनता से तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। ट्रक के अंदर से कुल 3100 किलोग्राम (31 क्विंटल) चूरा पोस्त बरामद हुआ। इतना ही नहीं, मौके से तस्करी में इस्तेमाल होने वाली तीन अन्य गाड़ियां भी बरामद की गई हैं, जिनमें एक महिंद्रा बोलेरो (PB10CC-3767), एक इसुजु (ISUZU) गाड़ी (PB11CF-1759) और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (PB13BS-2020) शामिल है।

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भारी मात्रा में बरामद हुई इस खेप ने नशा माफिया के नेटवर्क की पोल खोल दी है। पुलिस अब गाड़ियों के नंबरों के आधार पर मालिकों और फरार तस्करों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का गुडलक

आज का गुडलक

जालंधर की मशहूर बेकरी में कोल्ड ड्रिंक से निकले कीड़े

जालंधर की मशहूर बेकरी में कोल्ड ड्रिंक से निकले कीड़े