Punjab media news : जालंधर में DIPS इंटरनेशनल स्कूल के मालिक तरविंदर सिंह राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने तड़के सुबह उनके घर दबिश दी और नींद से उठाकर उन्हें हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, मॉडल टाउन स्थित उनकी आलीशान कोठी में छापेमारी के करीब 10 मिनट के भीतर ही पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई जलालाबाद पुलिस द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल मालिक के संस्थान को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं, हालांकि हर बार वह सत्ताधारी दल से जुड़े प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों के चलते कार्रवाई से बचते रहे। आरोप यह भी हैं कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े व्यक्ति द्वारा कॉलोनियां काटने का काम भी किया गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि तरविंदर सिंह राजू के खिलाफ ग़ैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई। वहीं, गिरफ्तारी के बाद उन्हें छुड़वाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाए जाने की भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings