सिलेंडर की कमी से बढ़ी मुश्किलें

सिलेंडर की कमी से बढ़ी मुश्किलें
AAR KAY

Punjaखाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध जैसे हालात और अंतर्राष्ट्रीय तनाव के कारण रसोई गैस सिलैंडरों की आपूर्ति पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलैंडरों की कमी की समस्या अभी भी बनी हुई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित मजदूर वर्ग हो रहा है, जो समय पर गैस सिलेंडर न मिलने के कारण रोजमर्रा का जीवन चलाने में कठिनाई महसूस कर रहा है। उद्योग जगत इससे चिंतित है औरों का मानना है कि कहीं मजदूर वर्ग पलायन करके अपने गृह राज्य को जाना न शुरू कर दें।

शहर के विभिन्न इलाकों में उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि घरेलू गैस सिलैंडरों की सप्लाई समय पर नहीं हो रही। लोगों का आरोप है कि सरकार भले ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर नजर बनाए हुए हो, लेकिन इसके बावजूद गैस एजैंसियां और संबंधित कंपनियां उपभोक्ताओं को समय पर सिलैंडर उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही हैं। कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैस डीलर जनता को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं और डिलीवरी में जानबूझकर देरी की जा रही है।

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग गैस एजैंसियों और डीलरों के रिकॉर्ड की जांच करे ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि यदि डीलरों के स्टॉक, बुकिंग और डिलीवरी रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच हो, तो पता चल जाएगा कि कमी वास्तव में आपूर्ति की है या फिर कहीं स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है।

लोगों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय हालात का असर अब सीधे आम आदमी की रसोई तक पहुंच चुका है। गैस सिलैंडर की कमी से घरों का बजट बिगड़ रहा है और गरीब परिवारों के लिए खाना बनाना भी मुश्किल हो रहा है। खास तौर पर दिहाड़ी मजदूर और श्रमिक परिवार इस संकट से सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि उनके पास अतिरिक्त पैसे नहीं होते कि वे महंगे विकल्प अपनाकर काम चला सकें। मजदूर वर्ग के लोगों ने कहा कि उन्हें समय पर गैस सिलैंडर नहीं मिल रहे, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोना-चांदी के दामों में गिरावट

सोना-चांदी के दामों में गिरावट

पैरासिटामोल की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज

पैरासिटामोल की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज