जम्मू की जेल से फरार पाकिस्तानी कैदी पंजाब के शहर से गिरफ्तार

Punjab media news जम्मू के आर.एस. पुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को आखिरकार पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी मंगलवार शाम सुधार गृह से भाग निकले थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। उनकी तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने पर लुधियाना में एक ठिकाने पर दबिश दी गई, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। दोनों पाकिस्तान के नागरिक बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फरार होने के बाद किसने उनकी मदद की और वे किन लोगों के संपर्क में थे।

इस मामले में फरार हुआ एक स्थानीय गैंगस्टर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जांच एजेंसियां अब यह भी देख रही हैं कि सुधार गृह से फरार होने में अंदर से किसकी लापरवाही या मदद थी। घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और मजबूत की जाएगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आकाश इंस्टीट्यूट जालंधर क्षेत्र ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

आज का राशिफल 19 फरवरी, 2026