पंजाब में आज रात से बदलेगा मौसम

पंजाब में आज रात से बदलेगा मौसम

पंजाब में फरवरी महीने से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब केवल सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पूरे प्रदेश में आज रात से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में 16, 17 और 18 फरवरी को बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में हल्की बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। चंडीगढ़ और मोहाली दोनों में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में 24.6 डिग्री, लुधियाना में 27.0 डिग्री, पटियाला में 27.3 डिग्री, बठिंडा में 26.0 डिग्री और रूपनगर में 26.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब:  IAS अधिकारियों का तबादला

पंजाब: IAS अधिकारियों का तबादला