Punjab : आधार कार्ड वाली बसें बंद!

Punjab : आधार कार्ड वाली बसें बंद!
AAR KAY

Punjab media news : पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर है। पी.आर.टी.सी. (PRTC) और पनबस (PUNBUS) के ठेका कर्मचारियों की ट्रांसपोर्ट सेक्टर के साथ हुई बैठक बेअसर रही, जिसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने पूरे राज्य में तेज संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है।

आज दोपहर से ही चक्का जाम

बैठक में कोई समाधान नहीं निकलने पर यूनियन ने आज दोपहर 2 बजे से ही बसों का चक्का जाम कर दिया है। बस स्टैंडों पर धरनों के दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार उनकी वैध मांगों को लगातार अनसुना कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

मांगें क्या हैं?
जेलों में बंद साथी नेताओं और कर्मचारियों को तुरंत रिहा किया जाए

ठेका कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी (पक्का) किया जाए

पहले से मानी हुई अन्य मांगों को तुरंत लागू किया जाए

12 फरवरी से होगी पूरी हड़ताल

रोडवेज़ कर्मचारी यूनियनों ने बताया कि 12 फरवरी से पंजाब भर में पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इस दिन कर्मचारी संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश का घेराव करेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज करेंगे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर अब भी मामला हल नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और भी तीखा रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाबी सिंगर Jyoti Nooran के घर के बाहर फायरिंग की खबर फर्जी

पंजाबी सिंगर Jyoti Nooran के घर के बाहर फायरिंग की खबर फर्जी

जालंधर: बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

जालंधर: बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन