12 फरवरी को नगर निगम जालंधर की F&CC बैठक

12 फरवरी को नगर निगम जालंधर की F&CC बैठक

Punjab media news : नगर निगम जालंधर की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक 12 फरवरी को प्रस्तावित है, जिसमें शहर से जुड़े कई विकास कार्यों पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में बुनियादी सुविधाओं, जारी परियोजनाओं और कुछ जरूरी कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव रखे जाएंगे।एजेंडे में बस्ती पीर दाद स्थित 50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन से जुड़ा मामला भी शामिल है। वर्ष 2020 में दिया गया यह कॉन्ट्रैक्ट अपनी अवधि पूरी कर चुका है, लेकिन चुनावी आचार संहिता के कारण नया टेंडर समय पर नहीं हो सका। आवश्यक सेवाएं जारी रखने के लिए मौजूदा एजेंसी से काम लिया गया, जिसके बिलों के भुगतान के लिए अब कमेटी की मंजूरी ली जाएगी।बैठक में शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों पर भी विचार होगा। इसके साथ ही श्री गुरु रविदास चौक के नवीनीकरण प्रस्ताव और सीवर व जल आपूर्ति कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े संशोधित अनुमान पर भी चर्चा की जाएगी। सभी प्रस्तावों पर बैठक के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Earthquake: भारत के दो राज्यों में कांपी धरती

Earthquake: भारत के दो राज्यों में कांपी धरती

पंजाब में होगी बारिश!

पंजाब में होगी बारिश!